युवक ने चर्च में घुस कर लगाया जय श्री राम का नारा, CM ने की इस कृत्य की निंदा

By: PalPal India News
December 27, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। देशभर में जहाँ क्रिसमस का त्योहार मनाया जा रहा था वहीँ  इस बीच मेघालय पुलिस ने ईस्ट खासी हिल्स जिले में एक शख्स के खिलाफ केस दर्ज किया है। बताया जा रहा है की आरोपी एक चर्च में जबरन घुसकर, वहां ‘जय श्रीराम’ का नारा लगाया था। उसके खिलाफ लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में मामला दर्ज किया है।

मेघालय के CM ने की निंदा

मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड के. संगमा ने इस कृत्य की निंदा करते हुए कहा कि इस मामले में प्रशासनिक कानूनी प्रक्रियाएं जारी हैं, जिसमें एक व्यक्ति ने लोगों के धार्मिक भावनाओं को ठेस पहचानें का प्रयास किया। ‘‘यह कृत्य जानबूझकर किया गया है। हम राज्य सरकार के तौर पर किसी को भी सामाजिक, धार्मिक और सांप्रदायिक विद्वेष पैदा करने से रोकने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। कानूनी कार्रवाई जारी है।’’

आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

ईस्ट खासी हिल्स के ‘‘इस संबंध में शिकायत दर्ज होने के बाद हमने इंस्टाग्राम पर आकाश सागर नामक व्यक्ति के खिलाफ पिनुरसला थाने में मामला दर्ज किया है।’’ उन्होंने कहा कि जांच जारी है और दोषी को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। सामाजिक कार्यकर्ता एंजेला रंगद ने गुरुवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराकर व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा, ‘‘सागर ने जानबूझकर और पूर्व नियोजित तरीके से अतिक्रमण किया एवं गैर-ईसाई गीत गाए, नारे लगाए।

बीजेपी ने किया विरोध 

भाजपा की मेघालय इकाई के मुख्य प्रवक्ता एम. खारकरांग ने कहा, ‘‘ऐसी मूर्खतापूर्ण हरकतों के खिलाफ उचित उपाय किए जाने चाहिए और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि ऐसे शरारती कृत्य करने वालों को उचित सजा मिले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *