एमपी के मंडला में सनसनी घटना सामने आई है जहां चार बदमाशों ने एक युवती का अपहरण कर सामूहिक बलात्कार किया घटना के बाद मोबाइल फोन लूट कर भाग निकले युवक पुलिस ने युवती की रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है
पुलिस अधिकारियों के पास से जानकारी के अनुसार ग्राम बर्राटोला गोंझी क्षेत्र में मोटरसाइकिल से जा रहे युवक युवती को चार बदमाशों ने रोक लिया पहले बदमाशों ने युवक के साथ मारपीट कर उन चारों को भगा दिया इसके बाद युवती को अपहरण कर सुनसान क्षेत्र में ले गए
जहां युवती के साथ बारी-बारी से बलात्कार किया इसके बाद युवती के साथ मारपीट कर उसका मोबाइल फोन लूट कर भाग गए जैसे तैसे युवती किसी तरह अपने घर पहुंची और अपने परिवार की मदद से देर रात थाना पहुंचकर पुलिस को इस घटना की जानकारी दी जिस पर पुलिस ने महिला के कहने पर प्रकरण दर्ज किया और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी पुलिस का कहना है कि आरोपियों में से एक नाबालिक है