युवती को अश्लील वीडियो भेजने के आरोप में,नागालैंड की पुलिस ने जबलपुर आकर युवक को किया गिरफ्तार

By: PalPal India News
September 25, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। नागालैंड की एक युवती को अश्लील वीडियो भेजने के मामले में नागालैंड पुलिस ने जबलपुर के युवक को गिरफ्तार किया है। नागालैंड से तीन सदस्यीय दल पाटन थाने पहुंचा जहां स्थानीय पुलिस की मदद से पाटन निवासी विक्रम सिंह की गिरफ्तारी की गई। आरोप है कि विक्रम जबलपुर से आइटीआई कर रहा है। कुछ माह पहले विक्रम और युवमी दोनों आनलाइन संपर्क में आए थे। दोनों की दोस्ती हो गई।

वीडियो काल के जरिए बातचीत होने लगी। इसी दौरान कुछ नग्न फोटो युवती ने युवक को भेजे थे। इस वीडियो को युवक ने अपने मित्रों को मोबाइल पर भेज दिया। यह वीडियो इंटरनेट मीडिया में बहुप्रसारित हो गया। युवती को जब उसके वीडियो वायरल होने की जानकारी लगी तो उसने नगालैंड स्टेट साइबर पुलिस को शिकायत दर्ज करवाते हुए पूरी कहानी बताई। युवती के बयान दर्ज करने के बाद नगालैंड पुलिस ने पाटन निवासी विक्रम सिंह की चैटिंग निकाली और फिर सेक्शुअल हैरेसमेंट सहित आईटी एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया।

जानकारी के अनुसार आरोपि युवक को पुलिस अपने साथ नागालैंड ले जायेगी। जहां उससे इस मामले में पूछताछ की जाएगी। नगालैंड पुलिस में पदस्थ डीएसपी लाइका एम अचूमी ने बताया कि नगालैंड की एक युवती की शिकायत पर विक्रम सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

HIGHLIGHTS

  • नागालैंड की पुलिस ने जबलपुर आकर युवक को किया गिरफ्तार।
  • युवती को अश्लील वीडियो भेजने का है आरोप।
  • पाटन पुलिस के सहयोग से की गिरफ्तारी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *