युवाओं के हित में है अग्निपथ योजना,बोले रिटायर्ड मेजर जनरल निश्चय राउत

By: PalPal India News
July 24, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। भूतपूर्व सैनिक संघ म.प्र. द्वारा अग्निपथ योजना के संबंध में पत्रकारवार्ता का आयोजन किया गया। मीडिया को संबोधित करते हुए भारतीय सेना से सेवानिवृत्त मेजर जनरल निश्चय राउत ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई अग्निपथ योजना देश के युवाओं के साथ-साथ देश के भी हित में है और अग्निवीरों की सेवा शर्तों को लेकर जानबूझकर देश में भ्रम का वातावरण पैदा किया जा रहा है। मेजर जनरल निश्चय राउत ने कहा कि इन दिनों सोशल मीडिया में यह दुष्प्रचार जोर-शोर से किया जा रहा है कि अग्निवीरों के शहीद होने या सेवा के दौरान उनकी मृत्यु होने पर सरकार उनकी या परिजनों की कोई मदद नहीं करती, लेकिन ये सरासर झूठ है।

HIGHLIGHTS

  • युवाओं के हित में है अग्निपथ योजना।
  • देश में फैलाया जा रहा भ्रम।
  • पत्रकारवार्ता में बोले रिटायर्ड मेजर जनरल निश्चय राउत।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *