यूक्रेन के स्नाइपर ने किया विश्व रिकॉर्ड कायम ,3.8 कि.मी. दूर से मारी गोली ….

By: PalPal India News
November 21, 2023

पल-पल इंडिया न्यूज़ /कीव

यूक्रेन के शार्पशूटर ने रूस के सैनिक को 3.8 किलोमीटर दूर से गोली मारकर नया विश्व रिकॉर्ड बनाया है. इससे पहले का रिकॉर्ड 3.5 किलोमीटर का था.यह शार्पशूटर सिक्योरिटी सर्विस ऑफ यूक्रेन (SBU) के स्पेशल ऑपरेशंस सर्विसमैन टीम का सदस्य है. इस शूटआउट का नया Video भी यूक्रेन ने जारी किया है.

रूस और यूक्रेन के बीच जंग अभी थमी नहीं है. रूस से छोटे और कमजोर देश यूक्रेन के सैनिकों ने जंग को एक साल से ज्यादा खींच लिया है. रूस की हालत खराब होती जा रही है. इस बीच यूक्रेन के एक स्नाइपर ने World Record of Longest Kill बना लिया है. यानी सबसे ज्यादा दूरी से किसी को गोली मारने का रिकॉर्ड.यूक्रेनी सेना के स्पेशल ऑपरेशंस सर्विसमैन टीम के एक शार्पशूटर ने घात लगाकर बैठे रूसी सैनिक को खोजकर उसे एक बार में गोली मार दी. रूसी सैनिक वहीं ढेर हो गया. जब से यह वीडियो वायरल हुआ है तब से रूसी सैनिक और उस इलाके में मौजूद आमजन डरे हुए हैं. इसके पहले का रिकॉर्ड 3540 मीटर का था.  यूक्रेन के आधिकरिक बयान में कहा गया है कि SBU के स्नाइपर ने वैश्विक स्नापिंग में अद्भुत क्षमता का प्रदर्शन किया है. उनके टक्कर का कोई नहीं है. हमारे  स्नाइपर ने इतनी अधिक दूरी से निशाना लगाने का रिकॉर्ड बनाया है. यह निशाना जिस बंदूक से लगाया गया है, वह बंदूक यूक्रेन में ही बनी है. उसे द लॉर्ड ऑफ  होराइजन (The Lord of Horizon) या होराइजन लॉर्ड (Horizon Lord) कहते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *