यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने मध्य प्रदेश के पवई में बीजेपी प्रत्याशी के समर्थन में जनता से वोट भी मांगे. इस दौरान मंच पर प्रत्याशी प्रहलाद लोधी भावुक भी हो गए।
उनके आंसू भी छलक पड़े. वहीं, योगी की सभा में एक कार्यकर्ता अमित खरे का योगी भेष जनता में चर्चा का विषय बना रहा. पन्ना के पवई में बुधवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की विशाल आम सभा हुई. जहां पर योगी आदित्यनाथ ने अपने अंदाज में कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा और कहा कि कांग्रेस जाति के नाम पर राजनीति करती थी. कांग्रेसी कहते थे कि पहला अधिकार मुसलमानों का है. लेकिन पीएम मोदी कहते हैं कि पहला अधिकार गरीबों का है. मध्यप्रदेश में गरीबों के लिए भाजपा की डबल इंजन सरकार काम कर रही है.