पलपल इंडिया प्रतिनिधि। योगी सरकार ने दिवाली पर यूपी के सरकारी कर्मचारियों को तोहफा दिया है। यू पी में योगी सरकार ने 31 अक्टूबर के साथ-साथ 1 नवम्वर की छुट्टी दे दी है। योगी सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को 2 दिन की छुट्टी देने की घोषणा की है। साथ ही सरकार ने 9 नवंबर को शासकीय कार्यालय आम दिनों की तरह खुले रहने की शर्तों 1 दिन यानी 1 नंवबर की छुट्टी भी दी है।
योगी सरकार के इस फैसले के बाद राज्य सरकार के विभिन्न कार्यालय और माध्यमिक स्कूल 1 नवंबर को बंद रहेंगे। आपको बता दे इससे पहले प्रदेश में 31 अक्टूबर की ही सिर्फ छुट्टी घोषित की गई थी , लेकिन अब इसी के साथ ही सरकार ने 1 नवंबर को भी छुट्टी घोषित कर दी है। यूपी सरकार से पहले उत्तराखंड सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को दीवाली के अगले दिन छुट्टी दी है।