“रजिया सुल्तान और जलालुद्दीन याकूत: बेमिसाल कहानी एक नये मोहब्बत की”

By: PalPal India News
November 20, 2023

palpalindianews/jabalpur

भारतीय इतिहास में कई ऐसी प्रेम कहानियां इतिहास दर्ज हैं, जिसकी आज भी मिसाल दी जाती है। यकीनन आपने कई प्राचीन प्रेम कहानियां सुनी होंगी या फिर पढ़ी होंगी जैसे- भागमति और मोहम्मद कुली,रानी रूपमति और बाज बहादुर आदि। इसके अलावा, आप कई मुगल कहानियों जैसे- अकबर और जोधा की प्रेम कहानी, शाहजहां और मुमताज की अद्भुत प्रेम कहानी, सलीम और अनारकली की अधूरी दर्द भरी कहानी आदि भी मशहूर रही हैं।

लेकिन क्या आपको पता है कि इन सब के अलावा एक कहानी और है, जो इतिहास के पन्नों में दर्ज है और वह कहानी है रजिया सुल्तान और उनके गुलाम जलालुद्दीन याकूत की प्रेम कहानी। जी हां, कहा जाता है कि रजिया सुल्तान ने प्यार तो जलालुद्दीन याकूत से किया था लेकिन इनकी शादी किसी दूसरे इंसान से करा दी गई थी। आइए जानते हैं कि रजिया सुल्तान कौन थीं और उनकी प्रेम कहानी क्या थी।

कौन थीं रजिया सुल्तान?रजिया सुल्तान भारत के इतिहास की सबसे ताकतवर महिलाओं में से एक थीं, जिनका पूरा नाम जलालात उद-दिन-रजिया था। इनका जन्म बदायूं में 1205 में हुआ था।  वह दिल्ली सल्तनत के मशहूर शासक एवं इतिहास के प्रसिद्ध सुल्तान शमसुद्दीन इल्तुतमिश की इकलौती बेटी थीं।रजिया के तीन भाई थे, जो उन्हें रजिया कहकर पुकारा करते थे।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रजिया सुल्तान बचपन से ही बहादुर थीं, जिन्हें शासन करने और समाज में सुधार लाने की बचपन से ही लगन थी। इसलिए रजिया ने अपने पिता के जाने के बाद दिल्ली के राजसिंहासन पर राज किया था।

 

हालांकि, रजिया सुल्तान को कई समस्याओं का सामना करना पड़ा था जैसे- उसके पिता के जाने के बाद रुखुद्दीन फिरोज को दिल्ली की गद्दी सौंप थी लेकिन वह इसे ईमानदारी से नहीं निभा पाए थे। साथ ही, लोगों ने एक महिला को सुल्तान के रूप में स्वीकार करने से मना कर दिया था।

रजिया सुल्तान जलालुद्दीन याकूत की प्रेम कहानी

इसमें कोई दो राय नहीं हैं कि रजिया ने दिल्ली के विकास में अपनी एक अहम भूमिका निभाई थी। लेकिन इस दौरान इन्हें जलालुद्दीन याकूत से प्यार हो गया था। बता दें कि जलालुद्दीन याकूत रजिया का गुलाम था, जो उन्हें घोड़े की सवारी करवाया करता था। इस दौरान दोनों को एक दूसरे से काफी प्यार करते थे लेकिन दुनिया को इन दोनों की मोहब्बत रास नहीं आई और लोग इनकी प्रेम कहानी के खिलाफ हो गए थे।  हालांकि, कुछ इतिहासकारों का मानना है कि याकूत रजिया का प्रेमी नहीं बल्कि विश्वासपात्र था।इतिहास के अनुसार कहा जाता है कि दोनों की मोहब्बत को लेकर काफी विद्रोह हुआ था और इस दौरान याकूत की मौत हो गई थी। इसके बाद, रजिया का निकाह अल्तुनिया से करवा दिया गया था लेकिन कहा जाता है कि यह निकाह काफी टाइम तक नहीं चल पाया था क्योंकि एक जंग में दोनों की मौत हो गई थी। लेकिन कई इतिहासकारों का मानना है कि रजिया निकाह के बाद भी अपने प्रेमी जलालुद्दीन याकूत से मोहब्बत करती थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *