पलपल इंडिया प्रतिनिधि। रणजी ट्रॉफी की सीजन शुरू हो चुका है। जानकारी मिली है की कई स्टार खिलाड़ी इस बार टूर्नामेंट में हिस्सा ले रहे हैं। इसी बीच महाराष्ट्र के एक बल्लेबाज अंकित बावने पर एक मैच का बैन लगा दिया गया है। उनको असहमति जताने के लिए एक मैच का निलंबन दिया गया है। नासिक में बड़ौदा के खिलाफ रणजी ट्रॉफी के छठे दौर के ग्रुप ए मैच से पहले टीम को इस फैसले की जानकारी दी गई। सफेद गेंद के सत्र से पहले सर्विसेज के खिलाफ पांचवें दौर के खेल में आउट दिए जाने के बाद बावने के मैदान छोड़ने से इनकार करने से हलचल मच गई थी, हालांकि इस बात के पुख्ता सबूत थे कि बाएं हाथ के स्पिनर अमित शुक्ला की गेंद पर शुभम रोहिल्ला द्वारा स्लिप में कैच पूरा करने से पहले गेंद उछली थी।
जानकारी के मुताबिक उस मैच में स्टैंड-इन कप्तान रहे बावने इस निर्णय में रिव्यू करने का विकल्प नहीं चुन पाए इसका सबसे बड़ा कारन था की मैच केवल लाइवस्ट्रीम पर था , इसलिए DRS का कोई विकल्प ही नहीं बचा था। उनके मैदान छोड़ने से इनकार करने के कारण खेल को लगभग 15 मिनट के लिए रोक दिया गया, जिसके बाद मैच रेफरी अमित शर्मा और महाराष्ट्र के कोच सुलक्षण कुलकर्णी के हस्तक्षेप के बाद खेल फिर से शुरू हुआ।