पलपल इंडिया प्रतिनिधि। समय रैना का शो इंडियाज गॉट लेटेंट इन दिनों चर्चा में बना हुआ है। सोशल मीडिया पर लोग इस शो को बंद करने की मांग भी कर रहे हैं। शो में कलाकरों को बुलाया जाता है इसी क्रम में शो में रणवीर अल्लाहबादिया नजर आए। उनके अश्लील कमेंट की वजह से शो विवादों में आ गया है।
समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ के एक वायरल क्लिप में रणवीर अल्लाहबादिया एक कंटेटेस्ट से माता-पिता के बारे में अभद्र सवाल पूछते हुए दिखाई दिए। अब शो के पैनल मेंबर्स के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है। सोशल मीडिया पर लोग इस शो को बंद करने की मांग भी कर रहे हैं।
रणवीर और समय रैना के खिलाफ शिकायत दर्ज
अब यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया, सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर अपूर्वा मखीजा, कॉमेडियन समय रैना और इंडियाज गॉट लेटेंट के ऑर्गेनाइजर्स के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई गई है. इंडियाज गॉट लेटेंट में अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने पर इनके खिलाफ मुंबई कमिश्नर और महाराष्ट्र महिला आयोग में शिकायत दर्ज कराई गई है. लेटर में आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई है. मुंबई कमिश्नर और महाराष्ट्र महिला आयोग में दर्ज कराई गई शिकायत में उन पर शो में अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने और अश्लीलता को बढ़ावा देने का आरोप लगाया गया है। डार्क ह्यूमर और कॉमेडी के लिए मशहूर इस शो को लोग बंद करने की मांग कर रहे हैं। साथ ही शो के पैनल मेंबर्स के खिलाफ सख्त करवाई करने को कहा है और यूट्यूब से इस तरह के कंटेंट ना दिखाने की सलाह भी दी है।
विवाद तब शुरू हुआ जब समय के शो, ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ के एक वायरल क्लिप में रणवीर एक कंटेटेस्ट से उसके माता-पिता के ‘यौन संबंध’ के बारे में अनुचित सवाल पूछते हुए दिखाई दिए। इस पर कमेंट करते हुए अपूर्व और समय ने भी इसी तरह से सवाल पूछे थे। बता दें कि शो में रणवीर ने एक कंटेस्टेंट से पूछा था कि वो पूरी जिंदगी हर दिन अपने पेरेंट्स को इंटीमेट होते देखना या फिर एक बार उन्हें ज्वॉइन करना. दोनों में से क्या चुनोगे. जैसे ही इस एपिसोड का वीडियो सोशल मीडिया पर आया तो लोग ‘अश्लीलता’ को बढ़ावा देने के लिए इसकी आलोचना करने लगे और शो के पैनल मेंबर्स को खूब ट्रोल कर रहे हैं। शो में अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करने के आरोप में उनके खिलाफ मुंबई पुलिस आयुक्त और महाराष्ट्र महिला आयोग में शिकायत दर्ज कराई गई थी।
सीएम देवेंद्र फडनवीस ने किया रिएक्ट
इस विवाद पर महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडनवीस ने भी रिएक्ट किया है. उन्होंने कहा, ‘मुझे इसके बारे में पता चला है. मैंने अभी तक देखा नहीं है. चीजें गलत तरीके से कही और प्रेजेंट की गईं. सभी को बोलने की आजादी है लेकिन हमारी आजादी तब खत्म हो जाती है जब हम दूसरों की आजादी का अतिक्रमण करते हैं. हमारे समाज में हमने कुछ नियम बनाए हैं. अगर कोई उनका उल्लंघन करता है तो ये बिल्कुल गलत है. उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए.