पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। जबलपुर निजी स्कूलों द्वारा मनमानी फीस वसूली को लेकर अभिभावकों का आक्रोश थमने पर नहीं आ रहा है। पेरेंट्स एसोसिएशन आफ मध्य प्रदेश के बैनर तले अभिभावकों ने आज रांझी के सेंट ग्रैबारियल स्कूल का घेराव किया। अभिभावकों ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और स्कूल के गेट पर ताला जड़ दिया। इस दौरान भारी पुलिस बल भी मौजूद रहा जो अभिभावकों को समझाने में लगा रहा लेकिन अभिभावक स्कूल प्रबंधन के खिलाफ इतने अक्रोषित थे, कि उन्होंने किसी की एक नहीं सुनी और स्कूल के गेट पर ताला लगा दिया।
अभिभावकों का कहना है कि सेंट ग्रेबल स्कूल ने अभी तक अपनी ऑडिट रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं की है इसके साथ-साथ शिक्षा अधिनियम का पालन भी नहीं किया जा रहा है और तो और किताबें और यूनिफार्म के नाम पर अभिभावकों से वसूली भी बंद नहीं की गई है। यदि सेंट ग्रेवियल स्कूल के खिलाफ प्रशासन कार्रवाई नहीं करेगा तो वह उग्र आंदोलन करेंगे क्योंकि उनके बच्चों के भविष्य और मां-बाप की मेहनत की कमाई का मामला है।
HIGHLIGHTS