रांझी में पकड़ा गया बच्चा चोर गिरोह का सदस्य, लड़की को बेचने का जुर्म भी कबूला

By: PalPal India News
September 15, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। रांझी में एक युवक को लोगों ने दबोचा है बताया जा रहा है कि यह युवक बच्चा चोर गिरोह का सदस्य है, जो बच्चों को चुराकर बेच दिया करता था। पकड़े गए युवक ने खुद कबूल किया है कि उसने रांझी में एक लड़की को लाखों रुपए में बेचा था। पकड़ा गया युवक अपने साथियों के नाम भी बता रहा है जो अभी फरार हैं। पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर रही है कि वह अब तक कितने बच्चों को बेच चुका है और उसके साथियों के बारे में भी जानकारी ली जा रही है।

HIGHLIGHTS

  • रांझी में पकड़ा गया बच्चा चोर गिरोह का सदस्य।
  • लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया।
  • लड़की को बेचना किया कबूल।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *