पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। जबलपुर के रांझी करौंदी के पास गांधी व्यायाम शाला में 30 साल से नवरात्रि पर दुर्गा प्रतिमा की स्थापना की जा रही है। इस बार मुख्य मार्ग पर पंडाल लगा दिया गया है, इसका स्थानीय लोगों ने विरोध किया है। लोगों का कहना है कि उन्होंने आयोजन समिति से कहा था कि जहां हमेशा से प्रतिमा स्थापित की जाती रही है, वहां ही करें। उनके इस निवेदन को आयोजन समिति ने दरकिनार कर दिया।
बुधवार को विरोध करते हुए लोग रांझी थाने पहुंचकर धरने पर बैठ गए। स्थानीय निवासी जितेंद्र यादव का कहना है कि गांधी व्यायाम शाला में बीते कई सालों से दुर्गा जी की स्थापना की जा रही है। हर वर्ष सड़क किनारे दुर्गा जी का पंडाल लगाया जाता था। धूमधाम से सभी लोग 10 दिन तक मां दुर्गा के कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा भी लेते थे।
लेकिन, बीते दो साल से मुख्य मार्ग को बंद करते हुए पंडाल लगाया जा रहा है। यह गांधी व्यायाम शाला में रहने वाले लोगों के लिए आने – जाने का रास्ता है। पिछले साल एक व्यक्ति की तबीयत बिगड़ी थी, तो बड़ी मुश्किल से एम्बुलेंस निकल पाई थी।
HIGHLIGHTS