पलपल इंडिया प्रतिनिधि,देवास। राजस्थान के बूंदी जिले में रविवार को सुबह हुए दर्दनाक हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई थी जिन के शवों को देर रात लाकर सतवास अस्पताल में रखा गया जहां से सोमवार सुबह बेडाखाल गांव ले जाया गया गांव में एक साथ एक ही परिवार कि 6 अर्थिया उठी इससे पूरा गांव भावूक दिखा हर आंख नम व आंसूओ से भरी हुई थी बागली विधायक मुरली भंवरा भी सुबह 7 :30 बजे पहुंच गये थे तथा अंतिम यात्रा में शामिल हुए
विधायक 5 किमी तक अंतिम यात्रा के साथ पैदल चले व वापस भी ग्रामीणों के साथ पैदल ही लोटे अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में आस पास के लोग भी शामिल हुए
बताया जा रहा है की खाटू श्याम मंदिर में दर्शन करने कार से जा रहे गांव के 6 लोगों की एक साथ सड़क हादशे में मौत ही गई। यह हादसा बूंदी के हिण्डोली थाना क्षेत्र में हुआ. यहां तालाब से लगते हुए ओवरब्रिज के पास रविवार की सुबह एक ट्रक और ईको कार में आमने सामने की टक्कर हो गई. इस हादसे में इको कार बुरी तरह से क्षतिगस्त हो गई. वहीं इस कार में सवार नौ में से छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि पिछले हिस्से में बैठे तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए. हादसे की सूचना मिलते ही एसपी बूंदी, सीओ हिण्डोली पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया. सोमवार अल सुबह इनके शव गांव में लाए गए, तो पूरा गांव चीत्कार उठा। स्वजन रो-रोकर बेसुध हो गए, महिलाओं व बच्चों को संभालना मुश्किल रहा।
पुलिस के मुताबिक इस हादसे के ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है. उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है. बूंदी एसपी हनुमान प्रसाद मीणा के मुताबिक ट्रक के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर चालक के पहचान की कोशिशें की जा रही है. जल्द ही उसे अरेस्ट कर लिया जाएगा. पुलिस के मुताबिक आशंका है कि यह हादसा ट्रक या ईको चालक को नींद आने की वजह से हुआ होगा.
HIGHLIGHTS