राजस्व निरीक्षक और पटवारी को ग्रामीणों ने पीटा,पटवारी घायल, गाड़ी के शीशे फोड़े

By: PalPal India News
July 26, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि, राजगढ़राजगढ़ में सीमांकन करने पहुंचे राजस्व निरीक्षक और पटवारी के दल पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। जिसके चलते राजस्व निरीक्षक राजेंद्र सुमन और अन्य एक पटवारी को चोट आई ग्रामीणों ने पटवारी ब्रज राज परमार की कार के शीशे भी फोड़ दिये। सभी अधिकारी किसी तरह अपनी जान बचाकर भागे। घायल राजस्व निरीक्षक को ब्यावरा के एक हॉस्पिटल मे भर्ती कराया गया। हमला किन लोगो ने किया इसकी जानकारी सामने नही आई है लेकिन बताया जा रहा है कि जिस जमीन का सीमांकन करने राजस्व का अमला गया था वो विवादित है। राजगढ़ तहसीलदार अनिल शर्मा अस्पताल पहुँचे और घायल कर्मचारियों से उनका हाल जाना तथा घटना की जानकारी ली। मामला नाईपुरिया के खाकरातेजा गाँव का है जहा पटवारी राजस्व निरीक्षक राजेंद्र सुमन सीमांकन् करने गए थे। पुलिस बल नही होने से यह घटना घटित होने की बात सामने आई है।

HIGHLIGHTS

  • राजस्व निरीक्षक और पटवारी को ग्रामीणों ने पीटा।
  • राजस्व निरीक्षक और पटवारी के साथ ग्रामीणों ने की मारपीट।
  • राजस्व निरीक्षक राजेंद्र सुमन के सिर मे आई चोट।
  • पटवारी घायल, गाड़ी के शीशे फोड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *