रानीताल चौक में प्रतिमा स्थापना को लेकर विवाद, पीडब्ल्यूडी के मना करने पर भड़के समिति के लोग

By: PalPal India News
October 3, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। रानीताल चौक पर बुधवार की शाम उस वक्त हंगामें के हालात बन गए जब एक दुर्गा उत्सव समिति के लोगों ने धरना दे दिया। चौक पर हर साल रखी जाने वाली दुर्गा प्रतिमा को रखने से जब पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों ने मना किया तो दुर्गोत्सव समिति के लोग भड़क उठे और नारेबाजी करते हुए सड़क पर बैठ गए। जिससे काफी देर तक वहां गहमागहमी का माहौल बना रहा खबर पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और दुर्गा उत्सव समिति के लोगों को समझाने बुझाने की कोशिश की लेकिन दुर्गा उत्सव समिति के लोग इस बात पर अड़े रहे कि वे हर साल की तरह रानीताल चौक पर ही देवी प्रतिमा स्थापित करेंगे। उनका कहना है कि पिछले 34 सालों से वे इस स्थान पर प्रतिमा स्थापित करते आ रहे हैं ऐसे में पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के अचानक मना कर दिए जाने से उनकी भावनाएं आहत हुई है।

HIGHLIGHTS

  • रानीताल चौक में प्रतिमा स्थापना को लेकर विवाद।
  • पीडब्ल्यूडी के मना करने पर भड़के समिति के लोग।
  • समिति के लोगों ने दिया धरना,प्रतिमा रखने पर अड़े लोग।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *