पलपल इंडिया प्रतिनिधि, जबलपुर। जबलपुर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के द्वारा दुर्गावती का बलिदान दिवस कार्यक्रम 24 जून सोमवार को गोंडवाना चौक पर आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में आदिवासी समाज के हजारों लोग शिरकत करेंगे। इस दौरान न केवल गोंडवाना साम्राज्य की वीरांगना रानी दुर्गावती को श्रद्धांजलि दी जाएगी बल्कि पृथक गोंडवाना राज्य की मांग को फिर से बुलंद किया जाएगा ।पार्टी के पदाधिकारीयों ने पत्रकार वार्ता में बताया कि पृथक गोंडवाना राज्य की मांग कई सालों से हो रही है। जिसकी राजधानी जबलपुर बनाई जानी चाहिए और इसे लेकर राष्ट्रपति प्रधानमंत्री राज्यपाल और मुख्यमंत्री को पत्र भी भेजा जाएगा।
HIGHLIGHTS