पलपल इंडिया प्रतिनिधि, जबलपुर। जबलपुर गोंडवाना साम्राज्य की वीरांगना रानी दुर्गावती का बलिदान दिवस आज मनाया जा रहा है। इस मौके पर प्रदेश के पंचायत व ग्रामीण विकास एवम श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल गौर के नर्राई नाला रानी दुर्गावती के समाधि स्थल पहुंचे और रानी दुर्गावती को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा की रानी दुर्गावती के बलिदान को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता क्योंकि उन्होंने एक ऐसी सत्ता से लोहा लिया जिसने भारतीय संस्कृति को तबाह कर देने की ठान ली थी इसलिए रानी दुर्गावती के बलिदान से पूरा देश गौरवान्वित है।
HIGHLIGHTS