रानी दुर्गावती बलिदान दिवस आज, मुख्यमंत्री जबलपुर में, विभिन कार्यक्रम में होंगे शामिल

By: PalPal India News
June 24, 2024

मुगलों के दांत खट्टे करने वाली गोंडवाना साम्राज्य की रानी दुर्गावती का आज बलिदान दिवस है उनके बलिदान को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता जिन्होंने अकबर के सेनापति आसफ खान से लोहा लेते वक्त उसके पसीने छुड़ा दिए और फिर शहीद हो गईं

पलपल इंडिया प्रतिनिधि, जबलपुर। आज वीरांगना  के बलिदान दिवस पर मुख्यमंत्री के जबलपुर नर्रई नाला प्रस्थान करेंगे नर्रईनाला पहुँचकर रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे। इसके बाद वेटरनरी कालेज ग्राउंड के लिए प्रस्थान करेंगे जहाँ वह वीरांगना रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। वेटरनरी कॉलेज ग्राउंड में वीरांगना रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस कार्यक्रम में शामिल होने  के बाद मुख्यमंत्री डुमना एयरपोर्ट से वायुयान द्वारा भोपाल प्रस्थान करेंगे । इस कार्यक्रम में कार्यक्रम में जनजातीय कार्य मंत्री कुंवर विजय शाह, लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल और संस्कृति राज्य मंत्री धमेन्द्र सिंह लोधी भी उपस्थित रहेंगे।

HIGHLIGHTS

  • वीरांगना रानी दुर्गावती का आज बलिदान दिवस।
  • मुख्यमंत्री  प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे।
  • वेटरनरी कॉलेज ग्राउंड में वीरांगना रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे।
  • मुख्यमंत्री डुमना एयरपोर्ट से वायुयान द्वारा भोपाल प्रस्थान करेंगे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *