पलपल इंडिया प्रतिनिधि, जबलपुर। रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए प्रवेश की प्रक्रिया काफी तेजी से चल रही है। जून के पहले हफ्ते में ही कई विभागों के पाठ्ययक्रम में सीटें फुल हो गई हैं। नए पाठ्यक्रम के अलावा राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा की वजह से विश्वविद्यालय में प्रवेश लेने वालों की संख्या बहुत ज्यादा है। हजार से ज्यादा विद्यार्थी प्रवेश के लिए अपना पंजीयन करवा चुके हैं।
इसके आलावा कुछ विषयों में जैसे बीएलएलएलबी, बीएससी एग्रीकल्चर, एमबीए एक्सक्यूटिव, बीबीए, एमए इन पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, बीए इन पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, एमए इन इंग्लिश, एमएससी फिजिक्स, एमएससी इन बायोटेक्नोलाजी, एमएससी माइक्रोबायोलाजी, एलएलएम की काफी मांग बनी हुई है।
रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय ने बीएससी,बीकाम, बीए से जुड़े कई ग्रुप सिर्फ विश्वविद्यालय के शिक्षण विभाग में संचालित किए जा रहे हैं, ये ग्रुप किसी अन्य कालेज में संचालित नहीं किए जा रहे हैं। डा.आर के गुप्ता ने कहा कि कुलपति रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रमों को प्रारंभ कर विद्यार्थियों का ज्यादा से ज्यादा संख्या में लाभ देने का प्रयास कर रहे हैं।
विश्वविद्यालय में इस साल कुच्ज अन्य नए कोर्सेज़ भी शुरू किये जा रहे है, जिनमे बीकाम विद कम्प्यूटर एंड टैक्ससेशन, मैथ्स बायोग्रुप एंड फारेसिंक साइंस, बीएससी विद बायोटेक्नोलाजी, बीए इन पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, बीएसडब्ल्यू, बेचलर आफ इंटीरियर डिजाइन, एमए इन पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, एमबीए एक्सक्यूटिव, बैचलर इन फैशन डिजाइन के नए कोर्स शुरू किए हैं।