रामराज्य की बात करते हैं, क्या रामराज्य में ऐसा होता था? उलेमा बोर्ड के प्रदेश अजमत शाह मक्की ने धीरेंद्र शास्त्री पर साधा निशाना

By: PalPal India News
November 4, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। एक बार फिर बाबा बागेश्वर चर्चा में आ गए हैं। वैसे तो उनके सभी बयान चर्चा में रहते है लेकिन इस बार उनके एक बयान ने विरोध खड़ा कर दिया है , इसमें वह कह रहे है कि महाकुंभ व ऐसे धार्मिक आयोजन में गैर हिंदुओं का प्रवेश नहीं होना चाहिए। इसी को लेकर काजी अजमत ने निशाना साधा है। आईये जानते है।

ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड के प्रदेश अध्यक्ष काजी अजमत शाह मक्की ने बाबा बागेश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री के एक बयान पर उन पर निशाना साधते हुए पलटवार किया है। काजी अजमत ने उन्हें उनके कुंभ वाले बयान पर घेरा और उनको उनके एक बयान की याद दिलाई, जिसमें उन्होंने अपनी बहन की शादी का जिक्र किया था। साथ ही कहा कि धीरेंद्र शास्त्री जी ऐसे बयान देकर देश के अंदर नफ़रत न फैलाएं, धीरेंद्र शास्त्री जी ऐसे बयान देकर देश के अंदर नफ़रत न फैलाएं। हम भी ईद हो या बकरीद हो, हमारे हिंदू भाईयों से कपड़े खरीदते हैं, सेवाईयां खरीदते हैं तो फिर कारोबार से किसी को वंचित क्यों किया जाए। आगे कहा कि कुंभ तो आते-जाते रहेंगे लेकिन हमें मुल्क को मजबूत करना है तो विचारधारा को बदलना पड़ेगा।

ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड के प्रदेश अध्यक्ष ने किया पलटवार ?

ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड के प्रदेश अध्यक्ष ने पलटवार करते कहा कि बाबा बागेश्वर कह रहे हैं कि जहां-जहां महाकुंभ या फिर ऐसा कोई धार्मिक आयोजन हो वहां पर दूसरे धर्म के लोगों को दूर किया जाए तो मैं महाराज से यह पूछना चाहता हूं उन्हीं का यह बयान है कि जब उनके पास बहन की शादी के लिए पैसे नहीं थे तो उन्होंने अपने एक मुस्लिम दोस्त से पैसे लेकर विवाह संपन्न कराया था। ऐसे में इस तरह के बयान देकर झूठी लोकप्रियता क्यों हासिल करना चाहते हैं धीरेंद्र शास्त्री जी। आप सनातन धर्म की बात करते हैं, राम राज्य की बात करते हैं, राम राज्य में क्या यही था? रामराज्य में उस वक्त क्या गैर धर्म के लोग कारोबार नहीं करते थे, सब एक-दूसरे के साथ मिलकर व्यापार करते थे। आप सनातन धर्म की बात करते हैं, रामराज्य की बात करते हैं, क्या रामराज्य में ऐसा होता था?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *