पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। शिव मंदिर गणेश उत्सव समिति गढ़ा फाटक के द्वारा हर साल भगवान गणेश की अनोखी प्रतिमा स्थापित की जाती है। इस बार अयोध्या से रामलला की छोटी-छोटी प्रतिमाएं लाकर उनसे गणेश प्रतिमा बनाई गई है, जिसे देखने के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु आ रहे हैं। समिति के लोगों का कहना है कि वह हर साल कुछ नया करने की कोशिश करते हैं क्योंकि इस बार अयोध्या में रामलला की स्थापना हुई है। इसलिए इस बार उन्होंने इसी थीम पर गणेश प्रतिमा बनाई जिसे लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।
HIGHLIGHTS