रायसेन में दुष्कर्म जबलपुर में एफआईआर, पीड़ित दंपत्ति ने दर्ज कराई एफआईआर! जाने खबर

By: PalPal India News
September 17, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। रायसेन में दुष्कर्म हुआ और जबलपुर में एफआईआर हुई। जबलपुर निवासी महिला के साथ रायसेन के सिलवानी में सामूहिक दुष्कर्म किया गया। खेत में मजदूरी करने के लिए पति के साथ पहुंची महिला को खेत मालिकों ने हवस का शिकार बना लिया। प्रमेंद्र एवं किशन प्रजापति ने महिला के पति को पैसे देकर बाजार भेजा और फिर महिला की आबरू लूट ली। महिला को अकेला पाकर झोपड़ी में ले जाकर दुष्कर्म किया। पीड़ित दंपत्ति के विरोध करने पर खेत में जिंदा गाड़ने की धमकी देकर भगा दिया। दहशत में डरे सहमे पति पत्नी ने रायसेन से जबलपुर आकार शिकायत दर्ज कराई। 26 जुलाई को माढोताल थाना प्रभारी विपिन ताम्रकार ने जीरो पर कायमी कर डायरी रायसेन के सिलवानी थाना भेज दी पीड़ित दंपत्ति ने आरोपियों पर उनकी तलाश कर धमकाने के आरोप लगाए है। पीड़िता के रिश्तेदारों को भी आरोपी धमका रहे हैं इधर डेढ़ माह बाद भी पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।

HIGHLIGHTS

  • रायसेन में दुष्कर्म जबलपुर में एफआईआर।
  • पीड़ित दंपत्ति ने दर्ज कराई एफआईआर।
  • आरोपियों पर धमकाने के आरोप।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *