दिल्ली समाचार – राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री पद पर किया नियुक्त, दही-चीनी भी खिलाई
पलपल इंडिया प्रतिनिधि दिल्ली। राष्ट्रपति ने नरेंद्र मोदी को नियुक्ति पत्र सौंपा. नई सरकार रविवार शाम को शपथ लेगी. राष्ट्रपति मुर्मू ने नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री पद के लिए मनोनीत किया. संविधान के अनुच्छेद 75 के तहत राष्ट्रपति लोकसभा में बहुमत वाले दल (या गठबंधन) के नेता को प्रधानमंत्री नियुक्त करते हैं.
(NDA) के संसदीय दल की बैठक में नरेंद्र मोदी को संसदीय दल का नेता चुन लिया गया. इसके बाद नरेंद्र मोदी राष्ट्रपति भवन पहुंचे और उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया. राष्ट्रपति ने नरेंद्र मोदी को NDA का नेता चुने जाने के बाद केंद्र मे सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नरेंद्र मोदी को दही-चीनी खिलाई.दरअसल, भारतीय संस्कृति में कोई महत्वपूर्ण काम करने से पहले दही-चीनी खाना शुभ माना जाता है. नई सरकार रविवार शाम को शपथ लेगी.
नरेंद्र मोदी ने कहा कि राष्ट्रपति भवन रविवार को शपथ ग्रहण समारोह की विस्तृत जानकारी तैयार करेगा, तब तक वह मंत्रिपरिषद की सूची राष्ट्रपति को सौंप देंगे उन्होंने कहा कि यह 18वीं लोकसभा उन सपनों को पूरा करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है.
मोदी के शपथ ग्रहण समारोह का आमंत्रण पत्र भी देखिये , जो द्रोपदी मुर्मू द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को दिया गया है.