राहुल गाँधी ने हिंदुओं पर दिया ऐसा बयान, जिससे संसद में मचा घमासान, जानें पूरा मामला

By: PalPal India News
July 2, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। सदन में उस वक्त हंगामा मच गया जब राहुल गाँधी ने शिवजी की तस्वीर दिखाते हुए हिंदू धर्म का जिक्र किया। इस दौरान उन्होंने ‘हिंदू’ और ‘हिंसा’ कहकर जो बात कही है, उसके बाद से वह चौतरफा घिर गए हैं। केंद्र में एनडीए की तीसरी सरकार बनने के बाद अब संसद में प्रथम सत्र जारी है। सोमवार को राष्ट्रपति अभिभाषण पर चर्चा चल रही थी उस दौरान कांग्रेस सांसद और सदन में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। जहां राहुल गांधी एक तरफ तो नीट परीक्षा पेपर लीक, अग्निवीर और मणिपुर मुद्दे पर सरकार पर जमकर बरसने लगे और फिर उसके बाद उन्होंने सदन में कई बार शिवजी की तस्वीर दिखाते हुए हिंदू धर्म का जिक्र किया।

इस दौरान उन्होंने ‘हिंदू’ और ‘हिंसा’ कहकर जो बात कही है, उसके बाद से वह घिर गए हैं। सदन में जब राहुल गांधी बोल रहे थे, तो उस दौरान पीएम मोदी ने तुरत अपनी आपत्ति दर्ज की , तो वहीं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी इस बात का विरोध जताया। जिसके बाद  इसे लेकर कई मंत्रियों ने भी अपनी आपत्ति दर्ज कराई है। पीएम मोदी अपनी चेयर पर उठकर खड़े हुए और इसे गंभीर बात बताया। पीएम मोदी ने कहा कि पूरे हिंदू समाज को हिंसक कहना गंभीर बात है। इस पर राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी और बीजेपी पूरा हिंदू समाज नहीं है।

राहुल गाँधी ने कहा 

राहुल गांधी ने कहा, ‘मोदीजी ने अपने भाषण में एक दिन कहा कि हिंदुस्तान ने कभी किसी पर हमला नहीं किया। इसका कारण है। हिंदुस्तान अहिंसा का देश है, यह डरता नहीं है। हमारे महापुरुषों ने यह संदेश दिया- डरो मत, डराओ मत। शिवजी कहते हैं- डरो मत, डराओ मत और त्रिशूल को जमीन में गाड़ देते हैं। दूसरी तरफ जो लोग अपने आपको हिंदू कहते हैं वो 24 घंटे हिंसा-हिंसा-हिंसा…नफरत-नफरत-नफरत… आप हिंदू हो ही नहीं। हिंदू धर्म में साफ लिखा है सच का साथ देना चाहिए।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *