राहुल गांधी हिन्दू नही, वह विक्षिप्त है, स्वामी रामभद्राचार्य ने राहुल पर बोला हमला

By: PalPal India News
July 3, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। चित्रकूट भगवान श्रीराम की कर्मस्थली चित्रकूट धाम के साधू संतो सहित आम जनमानस में राहुल के बयान को लेकर उबाल देखने मिल रहा है। जिसके चलते चित्रकूट स्थित तुलसी पीठाधीश्वर जगद्गुरु राम भद्राचार्य महाराज के उत्तराधिकारी आचार्य रामचंद्र दास के नेतृत्व में साधू संतो सहित आम जनमानस द्वारा कांग्रेस नेता राहुल गांधी के एक साथ 10 पुतले फूंके गए।

संसद में राहुल गांधी द्वारा हिंदुओ को लेकर दिए गए विवादित बयान पर चित्रकूट में जगतगुरु रामभद्राचार्य महाराज ने हमला बोला है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी हिन्दू नही, वह विक्षिप्त है, राहुल को भारतीय संस्कृति का एक भी अक्षर नहीं आता, हिन्दू कभी हिंसक नही होता है, ना कभी हिन्दू हिंसक हुआ है। हिन्दू शब्द का अर्थ हिंसा को नष्ट करना है। राहुल बताए कहा से हम हिंसक हो गए।

जगतगुरु रामभद्राचार्य बोले लालबहादुर शास्त्री की मृत्यु में इन्ही के परिवार का हाथ है। हमने तो राम मंदिर बनवाकर उपकार किया है। बंगाल में जो हो रहा है क्या वो हिंसा नही है। 1990 में जो निहत्थे राम भक्तों पर गोलियां चलाई गई, वह हिंसा नही थी क्या? उन्ही के बेटे के साथ आज इन्होंने गठबंधन करके इतनी सीट लाने का ढोंग किया है।

आज राहुल गांधी हिंदुओ को गाली दे रहे है। यही राहुल कहते थे मैं ब्राम्हण हूं। जनेऊ पहनता हूं। एक ओर गाली दे रहे है, वही दूसरी तरफ जनेऊ पहनकर जनता को गुमराह कर रहे है। अरे राहुल गांधी एक पथ पर रहो। इनकी दादी के पिता स्वयं कहते थे कि मैं दुर्भाग्य से हिंदू हूं, कोई बात नही, उन्होंने फिर पारसी से विवाह किया। यह फिरोज गांधी के पोते है वह स्वयं हिन्दू नही है। हिंदुस्तान की जनता इस अपमान का बदला राहुल से लेगी।

बाइट- जगद्गुरु श्री राम भद्राचार्य जी महाराज, चित्रकूट

HIGHLIGHTS

  • स्वामी रामभद्राचार्य ने राहुल पर बोला हमला
  • जगतगुरु रामभद्राचार्य बोले- राहुल गांधी हिन्दू नही, वह विक्षिप्त है
  • संसद में दिए बयान पर जताया गुस्सा
  • कहा- उन्हें भारतीय संस्कृति का एक अक्षर नहीं पता

 

One response to “राहुल गांधी हिन्दू नही, वह विक्षिप्त है, स्वामी रामभद्राचार्य ने राहुल पर बोला हमला”

  1. […] 28 अगस्त को एक इंटरव्यू के दौरान रामभद्राचार्य के बारे में ये टिप्पणियां की […]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *