पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। रीवा से आई एक महिला वंदना साकेत ने जबलपुर पुलिस लाइन में पदस्थ अजय चौधरी नाम के एक आरक्षक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। वंदना साकेत का कहना है कि अजय चौधरी ने उससे 6 साल पहले शादी की थी और अब वह किसी दूसरी महिला के साथ रहने लगा है। उसने जब अजय चौधरी से संपर्क किया तो अजय चौधरी ने उसे यह जवाब दिया कि उसके पिताजी उसे रखने तैयार नहीं है। इसलिए अब वह उसके साथ नहीं रह सकता महिला का कहना है कि वह कई बार पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत दे चुकी है। लेकिन उस पर कोई कार्यवाही नहीं हो रही है, इधर पुलिस की अधिकारियों ने जांच और कार्यवाही की बात कही है।
HIGHLIGHTS