रेलवे के लोको पायलट का मुंडी गरम प्रदर्शन

By: PalPal India News
June 5, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि  जबलपुर रेलवे के लोको पायलट ने ट्रेन के इंजन में एसी लगाने की मांग की है । इसे लेकर ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन के बैनर तले लोको पायलट ने मुंडी गरम नाम का प्रदर्शन कियाहै। इस दौरान लोको पायलट ने डीआरएम ऑफिस में चिल चिलाती धूप में जमकर नारेबाजी की और प्रदर्शन किया लोको पायलट का कहना है कि एक तरफ टेंपरेचर 44 के पार जा रहा है तो वहीं दूसरी तरफ ट्रेन के इंजन में यही टेंपरेचर 55 से 60 डिग्री के आसपास होता है इसके बावजूद इंजन में ना तो पंखा है और ना ही एसी  है। इसकी वजह से लोको पायलट बेहोश हो रहे हैं और कइयों की तबीयत बिगड़ रही है। इसके साथ-साथ लोको पायलट के पास ना तो पीने का ठंडा पानी होता है और ना ही खाने के लिए ज्यादा समान होता है ऐसे में वे 72 72 घंटे बाद वापस लौटते हैं इसके साथ-साथ महिला लोको पायलट के लिए ट्रेन में टॉयलेट की व्यवस्था नहीं है। इन सब समस्याओं को लेकर लोको पायलट ने प्रदर्शन किया उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्दी उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो वे 1972 जैसा आंदोलन करेंगे और ट्रेनों के पहिए जाम कर देंगे।

HIGHLIGHTS

  • रेलवे के लोको पायलट का मुंडी गरम प्रदर्शनहै।
  • ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन का प्रदर्शनहै।
  • ट्रेन के इंजन में एसी लगाने की मांगहै।
  • गर्मी की वजह से बेहोश हो रहे लोको पायलटहै।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *