रेलवे सरकारी नौकरी पर 1556 पोस्ट पर जल्द शुरू हो सकती है भर्ती

By: PalPal India News
June 15, 2024

जबलपुर समाचार – रेलवे सरकारी नौकरी पर 1556 पोस्ट पर जल्द शुरू हो सकती है भर्ती

पलपल इंडिया प्रतिनिधि, जबलपुर। शुक्रवार को रेल मजदूर संघ की पश्चिम मध्य रेलवे मुख्यालय पीएनएम बैठक में यह निर्णय लिया जिसके अंतर्गत  पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर, भोपाल और कोटा रेल मंडल में रनिंग स्टाफ पद के लिये लगभग 1556 पदों पर जल्द भर्ती  हो सकती है । इसके अतिरिक्त रेल कर्मचारियों के लिए 200 से अधिक नए मकान बनाने का प्रस्ताव भी रेलवे बोर्ड भेजने पर सहमति दी गई ।

पश्चिम मध्य रेलवे मजदूर संघ के अध्यक्ष सीएम उपाध्याय व महामंत्री अशोक शर्मा ने बताया कि रनिंग रूम व टीटी रेस्ट हॉउस में सभी आवश्यक पदों में जबलपुर मंडल में 1096 एएलपी व 460 ट्रेकमैनेजर समेत कुल 1556 पद सृजित किये जायेंगे ।

इसके अतिरिक्त कई मुद्दों में भी बात की गई जिसमे रेल कर्मचारियों की समस्याओं पर चर्चा की हुई तथा रनिंग स्टाफ की समस्याएं से लेकर कालोनी व क्वार्टरो की जर्जर व्यवस्था जैसे मुद्दों को पीएनएम में उठाया गया।इस दौरान पमरे के भोपाल कोटा, जबलपुर मंडल, मुख्यालय, कोटा, भोपाल कारखानों व विभिन्न स्टेशनों एवं डिपो की ज्वलंत समस्याओं को रखा गया। संघ ने यह भी बताया कि पेट्रोलिंग निर्धारित समय से ज्यादा नहीं करवाना है, जो कि करवाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *