रेलवे स्टेशन के बाहर भांजे के सामने मामा का मर्डर, शराब के लिए पैसे नहीं देने पर हमलावरों ने चाकू मारा

By: PalPal India News
October 28, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। जबलपुर में नाबालिग भांजे के सामने मामा की हत्या कर दी गई। शनिवार शाम दोनों रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 6 से बाहर निकलकर चाय – नाश्ता करने जा रहे थे, तभी दो बाइक पर आए चार हमलावरों ने 28 साल के युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी। मामा – भांजे को जबलपुर रेलवे स्टेशन से बांदा के लिए ट्रेन पकड़ना थी। चंद्रभान रैदास यूपी के बांदा जिले के रहने वाले थे। गुजरात में एक साड़ी फैक्ट्री में काम करते थे। वहां से वे जबलपुर आए, यहां से दूसरी ट्रेन से बांदा जाना था। शाम 6 बजे की महाकौशल एक्सप्रेस ट्रेन थी।

15 साल के भांजे को भूख लगी, तो उसने मामा से बोला कि बाहर चलकर कुछ नाश्ता कर लेते हैं। इसके बाद दोनों प्लेटफार्म नंबर 6 से बाहर निकलकर होटल जाने लगे। रास्ते में हमलावरों ने नाबालिग से शराब के लिए पैसों की डिमांड की। चंद्रभान ने विरोध जताया तो उससे मारपीट शुरू कर दी। एक हमलावर ने गले में चाकू मार दिया। घायल हालत में उन्हें जिला अस्पताल, फिर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

HIGHLIGHTS

  • रेलवे स्टेशन के बाहर भांजे के सामने मामा का मर्डर
  • यूपी के लिए ट्रेन पकड़ना थी
  • शराब के लिए पैसे नहीं देने पर हमलावरों ने चाकू मारे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *