पलपल इंडिया प्रतिनधि। नोएडा के महर्षि विश्वविद्यालय में रैगिंग का विरोध करने पर सीनियर छात्रों ने जूनियर छात्रों को लात और घूसों से पिटाई कर घायल कर दिया।। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद पीड़ित छात्र ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। वीडियो में देखे सीनियर छात्रों ने जूनियर छात्रों को लात-घूंसों से मारा है।
बीते दिनों रात तीन बजे के करीब आदर्श और उसके अन्य सहपाठी छात्रावास में अपने कमरे में बैठे हुए थे। इसी दौरान कमरा संख्या-311 और आसपास के कमरों से कुछ सीनियर आए और जबरन आदर्श के कमरे का दरवाजा खुलवाकर अंदर घुस गए। मारपीट में आरोपी छात्रों ने आदर्श का मारकर दांत तोड़ दिया। पीड़ित छात्रों के कपड़े भी फाड़े गए। घटना का करीब दो मिनट का विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वायरल विडियो में कुछ छात्र एक अन्य छात्र के कमरे में घुसते हैं और उसके साथ मारपीट कर रहे हैं। सीनियर छात्रों की ओर से विडियो में गाली-गलौज भी की जा रही है। कमरे के अंदर और बाहर करीब 40 छात्र जमा हैं।
वहीँ इस मामले में यूनिवर्सिटी प्रबंधन का दावा है कि आरोपी छात्रों को निलंबित कर दिया गया है। पुलिस ने इस मामले में सात आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है। इनके नाम हैं, हर्ष वर्धन शर्मा, अर्चित तिवारी, विशाल मिश्रा, दीपांशु वर्मा, पीयूष कुमार, विक्रम कुमार, सुमित यादव। पुलिस के अनुसार वायरल वीडियो एक महीने पुराना है।