रैगिंग की दर्दनाक कहानी सुन कांप उठेगी आपकी भी रूह, क्रूरता की हद हुई पार

By: PalPal India News
February 12, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,केरल। केरल के एक मेडिकल कॉलेज से रैगिंग की एक खौफनाक वारदात सामने आई है, जिसमें जूनियर छात्रों को सीनियर्स ने पहले कपड़े उतारकर नग्न कर दिया गया, फिर उनके गुप्तांगों पर डम्बल लटका दिया। यह वारदात केरल के एक सरकारी नर्सिंग कॉलेज में जूनियर्स के साथ हुई, जिसे सुनकर आपकी रूह भी कांप जाएगी।

दरअसल सीनियर्स ने तीन स्टूडेंट्स के पहले कपड़े उतारे। फिर उनके प्राइवेट पार्ट पर डंबल लटका दिया। इतना ही नहीं, उसके बाद सीनियर्स ने ज्योमेट्री बॉक्स के कंपास से बार बार वार किया गया और तीन महीने तक बुरी तरह पीटा। पीड़ितों को ज्योमेट्री बॉक्स से कंपास सहित तेज वस्तुओं का उपयोग करके भी चोट पहुंचाई गई थी। उनकी क्रूरता यहीं नहीं रुकी. घावों पर लोशन लगाया गया, जिससे दर्द होने लगा। जब पीड़ित दर्द से चिल्लाने लगे तो उनके मुंह में जबरन लोशन ठूंस दिया गया। वरिष्ठों ने कथित तौर पर इन कृत्यों को फिल्माया और जूनियर्स को धमकी दी कि यदि उन्होंने दुर्व्यवहार की रिपोर्ट करने की हिम्मत की तो उनका कैरियर खत्म हो जाएगा।

केरल के एक सरकारी कॉलेज में हुई इस रैगिंग की घटना ने लोगों को हिलाकर रख दिया है, जहां नर्सिंग के तीसरे वर्ष के पांच छात्रों को कथित तौर पर अपने जूनियर्स को महीनों तक क्रूर शारीरिक और मानसिक शोषण करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

कोट्टायम के सरकारी नर्सिंग कॉलेज में हुई घटना

यह घटना तब सामने आई जब सभी प्रथम वर्ष के तीन छात्रों ने कोट्टायम गांधीनगर पुलिस में जाकर रिपोर्को दर्ज कराई, जिसमें नवंबर 2024 में लगभग तीन महीने तक जारी हिंसक कृत्यों का खुलासा किया गया। शिकायत के कारण आरोपी छात्रों को निलंबित कर दिया गया और एंटी-रैगिंग अधिनियम के तहत उनकी गिरफ्तारी की गई।

पांच छात्र को किया गया गिरफ्तार

सभी पांचों आरोपी छात्र फिलहाल पुलिस हिरासत में हैं और उनके बुधवार दोपहर तक मजिस्ट्रेट के सामने पेश किए जाने की उम्मीद है।

One response to “रैगिंग की दर्दनाक कहानी सुन कांप उठेगी आपकी भी रूह, क्रूरता की हद हुई पार”

  1. ऐसा कृत्य करने वाले आरोपियों को बिल्कुल नहीं बख्शना चाहिए, जो सीनियर के नाम पर गुंडई करते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *