रोजगार के नाम पर बेरोजगारों से लूट,नौकरी दिलाने के नाम पर पैसे लेने का आरोप

By: PalPal India News
August 5, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। निःशुक्ल रोजगार मेले के नाम पर बेरोजगार लोगो से दस्तावेज लेकर उनका इंटरव्यू लेकर उनको नौकरी देने का दावा किया जा रहा है।कृतिका एजुकेशन वेलफेयर शिक्षण संस्था के माध्यम से लोगों को नौकरी के नाम पर बुलाया जा रहा है। कुछ लोगो ने नौकरी के नाम पर पैसे लेने का आरोप लगाया है। 50 हजार रूपये नौकरी के नाम पर लिए गए।

नौकरी की खोज मे कई बेरोजगार उज्जैन रोड स्थित कार्यालय पहुंचे। शिकायत के बाद देवास कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने जांच के लिए टीम बनाकर भेजी। रोजगार जिला अधिकारी व सिविल लाइन पुलिस थाने की टीम मोके पर पहुंची। मोके से दस्तावेज जब्त कर दो लोगो को पुलिस पूछतास के लिए थाने लाइ है। फिलहाल पुलिस मामले की जाँच कर रही है।

HIGHLIGHTS

  • रोजगार के नाम पर बेरोजगारों से लूट।
  • कंपनी के कार्यालय से दो लोग हिरासत में।
  • कुछ लोगों ने लगाया नौकरी दिलाने के नाम पर पैसे लेने का आरोप।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *