रोहित के भाई बोले सौरभ से कारोबारी संबंध नहीं, घर के सभी सदस्यों से ED कर रही पूछताछ

By: PalPal India News
December 27, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। मध्यप्रदेश के धनकुबेर सौरभ शर्मा मामले में ईडी की जांच की आंच संस्कारधानी जबलपुर तक पहुंच चुकी है.आज सुबह प्रवर्तन निदेशालय ED ने जबलपुर में बिल्डर रोहित तिवारी के घर पर छापा मारा है. ED की टीम शास्त्री नगर स्थित रोहित तिवारी के घर प्रेस लिखी गाड़ियों में पहुंची. वहीं कार्यवाई में कोई बाधा न हो, इसके लिए सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए घर के बाहर सीआरपीएफ को तैनात किया गया है.

बताया जा रहा है कि रोहित तिवारी,सौरभ शर्मा के रिश्तेदार हैं. सूत्रों के मुताबिक ईडी को जानकारी मिली थी कि सौरभ शर्मा का बड़ा धन रोहित तिवारी के माध्यम से निवेश किया गया है,दरअसल हाल ही में सौरभ शर्मा के घर से बड़ी मात्रा में नकद, चांदी, और सोना बरामद हुआ था. अब ED इस मामले में आगे की जांच कर रही है, और इसी सिलसिले में रोहित तिवारी और उनके परिवार के सदस्यों से पूछताछ कर रही है. हालांकि इस संबंध में आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी सामने नहीं आई है. इधर रोहित तिवारी के भाई पंकज तिवारी का कहना है कि ईडी की टीम ने छापा मारा है लेकिन हमारे सौरव शर्मा से कोई कारोबारी संबंध नहीं है।

HIGHLIGHTS

  • रोहित के भाई बोले सौरभ से कारोबारी संबंध नहीं
  • ईडी में बिल्डर रोहित तिवारी के शास्त्री नगर स्थित घर में मारी रेड
  • रोहित तिवारी को सौरभ शर्मा का बताया जा रहा रिश्तेदार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *