पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। एक ऑटो रिक्शा चालक को लग्जरी गाड़ी में हल्की सी ठोकर लग जाना महंगा पड़ गया। कार के मालिक ने उम्र का लिहाज किए बगैर लोगों के साथ मिलकर ऑटो रिक्शा चालक की जमकर पिटाई की। हैरानी की बात तो यह है कि रानीताल चौक में लोग बुजुर्ग ऑटो रिक्शा चालक को कार चालक से छुड़ाने की बजाय कार चालक के साथ मिलकर उसे पीटने लगे। कुछ लोगों को यह नागवार भी गुजरा लेकिन जब भीड़ किसी को पीट रही हो तो शायद ही कोई दखल देने की हिम्मत जुटाएगा। इसीलिए बुजुर्ग की पिटाई होता देख किसी ने भी उसे बचाने की कोशिश नहीं की बल्कि सभी चुपचाप देखते रहे। बुजुर्ग ऑटो रिक्शा चालक कार मलिक के आगे गिड़गिड़ाता रहा लेकिन किसी ने उसकी एक नहीं सुनी।
HIGHLIGHTS