लड़की के अपहरण को लेकर हुआ विवाद,मकान दुकान और वाहनों में तोड़फोड़

By: PalPal India News
June 21, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि, देवास । देवास जिले के उदयनगर में एक युवती के अपहरण को लेकर गुरुवार को दो पक्षों में विवाद हो गया। इस घटना में आरोपी साहिल खान, शौकत खान, अनीसा, और पीरू उर्फ परवेज शामिल हैं। युवती का अपहरण करने के साथ-साथ उसकी मां से भी मारपीट की गई।यह घटना बुधवार रात्रि को घटित हुई, जिसके विरोध में गुरुवार को सैकड़ों लोग सड़क पर उतर आए और प्रदर्शन किया। उग्र भीड़ ने उदयनगर बाजार बंद कर कई मकानों, चार पहिया वाहनों, और मिनी ट्रकों में तोड़फोड़ की। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए बागली, हाटपीपल्या, कांटाफोड़ आदि थानों का पुलिस बल तैनात किया गया।
उग्र भीड़ आरोपियों के मकान पर बुलडोजर चलाने की मांग कर रही थी स्थिति को संभालने के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश भूरिया भी मौके पर पहुंचे और लोगों से चर्चा करने का प्रयास किया।
उदयनगर पुलिस ने अपहरण, मारपीट, धमकाने की धाराओं सहित एसी एसटी एक्ट में केस दर्ज किया है और परवेज तथा अनीसा को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। हालांकि अब स्थिति नियंत्रण में है।

HIGHLIGHTS

  • लड़की के अपहरण को लेकर उदयनगर में हुआ विवाद
  • मकान दुकान और वाहनों में तोड़फोड़
  • पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार,बाकी की तलाश जारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *