पलपल इंडिया प्रतिनिधि। उधम सिंह नगर में लेडी डॉक्टर द्वारा लाइसेंसी पिस्टल से हवाई फायरिंग का वीडियो वायरल हुआ है, डेंटिस्ट डॉक्टर आंचल ढींगरा को पॉल्यूशन फ्री दिवाली मनाना अब भारी पड़ गया है। दिवाली की रात अपने फार्म हाउस पर थार गाड़ी के साथ खड़े होकर लाइसेंसी पिस्टल से एक के बाद एक पांच राउंड फायरिंग करने का सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम अकाउंट पर जैसे ही आंचल ढींगरा ने अपना वीडियो अपलोड किया वैसे ही उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया जिसके बाद पुलिस ने संज्ञान लेते हुए डॉक्टर साहिबा के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
HIGHLIGHTS