पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। हटा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सट्टा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की थाना हटा की तीन टीमें गठित की गई। टीमों के द्वारा अलग अलग कार्रवाई की गई। संजय वार्ड में करिया गुड्डा ऊर्फ अमीर खान, राय चौराहा पर श्याम बर्मन एवं चंडी जी चौराहा पर अशोक पटेल के ठिकानों पर रेड की गई। तीनों स्थानों से सट्टा का संचालन करने वाले व्यक्तियों के अतिरिक्त उनके गुर्गे एवं सट्टा खेलने वाले व्यक्तियों को पकड़ा कुल 26 आरोपियों के विरुद्ध संगठित होकर अवैध सट्टा खेलने खिलाने का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। कार्रवाई में करीबन साढ़े सात लाख रुपए का मसरूका जब्त किया गया।
HIGHLIGHTS