लाखों की अवैध नशीली कफ सिरफ के साथ 5 आरोपी गिरफ्तार

By: PalPal India News
September 9, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। 8 सितंबर को वाहन चेकिंग के दौरान देहात पुलिस को मोटरसायकल मे दो युवक मिले जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास कर रहे थे। जिन्हे हमराही स्टाफ की मदद से पकडा जाकर उनसे पूछताछ की गई तो उन्होने अपना नाम अनूप पटेल और सुरेश बताया। पूछताछ करने पर ये पुलिस की रैकी करते अमरपाटन तरफ से आना व पीछे से टवेरा कार मे कोरेक्स तस्कर प्रयागराज तरफ के लोग कोरेक्स नशीली सीरप लेकर आ रहे थे। पुलिस द्वारा उनके बताए अनुसार टवेरा वाहन का इंतजार किया गया जो थोडी देर बाद अमरपाटन तरफ से मैहर तरफ आते दिखाई दी। जिसे रोक कर देखा गया जिसमे तीन व्यक्ति बैठे हुए थे।

जिनका नाम पता पूछा जो टबेरा चालक ने अपना नाम रामबली , मोहित पटेल और, धीरज कुमार भारतीया बताया। वाहन की तलासी ली गई तो वाहन मे पीछे पाँच पीले रंग की प्लास्टिक की बोरी 05 बोरी जिसमे शीशिया भरी प्लास्टिक तार से सीली हुई पाई गई पाँचो बोरियाँ खोलकर देखा गया तो उन बोरियो मे कुल 981 शीशी अबैध नशीली आनरेक्स कोडीन फास्फेट युक्त कफ शिरफ कीमती 1 लाख 66 हजार रूपए की पाई गई । जिसे मौके पर जप्त किया गया साथ ही 5 मोबाईल फोन एक मोटर साईकल भी जप्त की गई।

HIGHLIGHTS

  • थाना देहात जिला मैहर पुलिस की बड़ी कार्रवाई।
  • लाखों की अवैध नशीली कफ सिरफ के साथ 5 आरोपी गिरफ्तार।
  • तवेरा कार मोटर साइकिल और 5 मोबाइल फोन बरामद।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *