पलपल इंडिया प्रतिनधि। सर्राफा कारोबारी मनोज सोनी के लाखों रुपए के सोने चांदी के जेवरात चोरी होने की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। 27 सितंबर को हुई इस वारदात को करने वाले आरोपी सुरेश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सुरेश उड़ीसा का रहने वाला बताया जा रहा है पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने पत्रकार वार्ता में बताया कि डेढ़ महीने पहले हुई। इस वारदात का खुलासा करने के लिए टीम को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी और सैकड़ो सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी पड़ी तब कहीं जाकर आरोपी को गिरफ्तार किया जा सका। आरोपी के पास से पुलिस ने करीब 27 लख रुपए के सोने चांदी के जेवरात बरामद कर लिए हैं। पुलिस आरोपी से कड़ी पूछताछ कर रही है और उड़ीसा पुलिस से भी उसकी जानकारी मंगाई जा रही है।
HIGHLIGHTS