लापता हुई 12 साल की बालिका अकेले ही निकली बाबा विश्वनाथ के दर्शन करने

By: PalPal India News
June 18, 2024

जबलपुर समाचार – लापता हुई 12 साल की बालिका अकेले ही निकली बाबा विश्वनाथ के दर्शन करने

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर घटना रविवार की रात की है।  जब अनुष्का बाजपेई नाम की एक 12 साल की बालिका अकेले ही बाबा विश्वनाथ के दर्शन करने घर से किसी को बिना बताये निकल गई थी। परिवार जनो को यह जानकारी न होने पर जब अनुष्का घर में नहीं मिली तो परेशान होकर माढ़ोताल थाने पहुचें  और शिकायत और शिकायत दर्ज कराई। इस मामले में पुलिस ने भी तत्काल जांच शुरू की। रेलवे स्टेशन और बस स्टेण्ड में जांच की, वहीं जीआरपी के माध्यम से अन्य जिलों में भी बालिका के लापता होने की जानकारी दी गई थी । बतया गया था कि 16 जून को शाम 5 बजे से अनुष्का घर से लापता थी पुलिस ने बालिका के बारे में जानकारी देने के लिए पुलिस कंट्रोल रूम (07612676100) या 8889382888 नंबर जारी किए गए थे।

बताया गया की अनुष्का के पिता के निधन के बाद से  वह बड़े पिताजी के साथ रहती है अनुष्का बाजपेई दो-तीन साल से ही घर वालों से बनारस घूमने की बात कह रही थी। घर वाले उसे अनुष्का बनारस जाने के पहले उज्जैन घुमा कर लाये थे। घर के लोगों से अनुष्का ने बनारस जाने को कहा, लेकिन जन घरवालों ने उसकी बात नहीं मानी तो फिर उसने अकेले ही घूमने का प्‍लान बनाया और गूगल में बनारस की ट्रेन सर्च करने लगी। ट्रेन की जानकारी लेने के बाद किसी को कुछ बिना बताए अकेले ही बनारस जाने के लिए निकल गई।

इन्टरनेट मीडिया के माध्यम से मिली बालिका

अनुष्का बनारस स्टेशन में उतरकर कैंट थाने के पास पहुंची, जहां इंटरनेट मीडिया में वायरल हुई तस्वीर से एक युवक ने उसे पहचान लिया और फिर पुलिस को इसकी सुचना दी। केंट पुलिस ने तुरंत जबलपुर पुलिस से संपर्क किया। जबलपुर पुलिस ने जब परिवार को बतया तो जबलपुर से उसे लेने उसके बड़े पिता जी बनारस पहुंच गए।

पूछताछ में पता चला की अकेले ही निकली थी अनुष्का

पुलिस की प्रारंभिक जानकारी के अनुसार अनुष्का अकेले ही निकली थी उसके साथ कोई नहीं था। वह अकेले ही बनारस के लिए निकली थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *