लेंडिंग के बाद हवा में बंद हो गया एअर इंडिया के विमान का इंजन, अटकी यात्रियों की सांसे

By: PalPal India News
January 8, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। एअर इंडिया के विमान का इंजन हवा में बंद हो गया जिस कारण यात्रियों की सांसें अटक गईं। इंजन के बाद होने के बाद इस विमान को आपात स्थिति में बेंगलुरु में लैंड कराया गया। दरअसल भारत में विमान से यात्रा करने वाले लोगों में काफी इजाफा होता जा रहा है। जबकि बीते कुछ समय से विमानों में तकनीकी समस्या की खबरें लगातार सामने आ रही हैं। जिनसे विमान से होने वाले हादसे बढ़ते जा रहे है आईएस ही एक हादसा कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से जहां रविवार को एअर इंडिया के एक विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है।

सभी यात्री सुरक्षित है

बीते रविवार को एअर इंडिया के एक विमान के इंजन ने हवा में काम करना बंद कर दिया। इसके बाद इस विमान को आपात स्थिति में बेंगलुरु में केंपेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उतारा गया। हालंकि इस दौरान कोई अप्रिय घटना नहीं हुई और सभी यात्री सुरक्षित हैं।

दरअसल एअर इंडिया का उड़ान-2820 बेंगलुरु में केंपेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से दिल्ली के लिए रवाना हुआ था। विमान बेंगलुरु का चक्कर लगाने के एक घंटे बाद वापस लौट आया। अभी तक इस घटना को लेकर तकनीकी विवरण सामने नहीं आया है लेकिन विमान को आपात स्थिति में उतारना पड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *