लॉस एंजिल्स की भयंकर आग में फंसी बॉलीवुड की जानी-मानी हस्ती

By: PalPal India News
January 10, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। बॉलीवुड की जानी मानी ग्लैमरस डीवा लॉस एंजिल्स में लगी भयानक आग से बच के आई बापस। नोरा फतेही और उनकी टीम को जंगल की आग के कारण लॉस एंजिल्स के होटल से निकाला गया। अभिनेत्री ने अपने इन्स्टाग्राम पोस्ट के जरिये साझा किये अपने अनुभव।

दरअसल काम के सिलसिले में एक्ट्रेस लॉस एंजिल्स गई हुई थीं। इंस्टाग्राम स्टोरीज पर जंगल की धधकती आग दिखाई। एक्ट्रेस का अनुभव देखने के बाद उनके फैंस ये जानने के लिए बेताब हो गए कि वो वहां से कब वापसी करेंगी।

जान बचाकर कैसे निकलीं एक्ट्रेस?

वीडियो में नोरा को यह कहते हुए सुना जा सकता है, ‘मैं एलए में हूं और जंगल की आग बहुत भयानक है। मैंने ऐसा पहले कभी नहीं देखा। यह पागलपन है, हमें पांच मिनट पहले ही यहां से निकलने का आदेश मिला है। इसलिए मैंने जल्दी से अपना सारा सामान पैक किया और मैं यहां से निकल रही हूं। मैं एयरपोर्ट के पास जाऊंगी और वहाँ आराम करूंगी क्योंकि आज मेरी एक फ्लाइट है और मुझे उम्मीद है कि मैं इसे पकड़ पाऊंगी।’ उन्होंने आगे कहा, ‘मुझे उम्मीद है कि यह रद्द नहीं होगी क्योंकि यह सब डरावना है। मैं आप लोगों को अपडेट रखूंगी। मुझे उम्मीद है कि लोग सुरक्षित होंगे, मैंने ऐसा पहले कभी नहीं देखा।’

आग में हुआ काफी नुकसान

लॉस एंजिल्स में लगी भीषण आग ने सैकड़ों घरों को नष्ट कर दिया है और इनमें जेमी ली कर्टिस, मैंडी मूर, पेरिस हिल्टन, एडम ब्रॉडी, यूजीन लेवी, एंथनी हॉपकिंस, बिली क्रिस्टल, माइल्स टेलर, केली टेलर और अन्ना फारिस जैसी हॉलीवुड की कुछ बड़ी हस्तियों के आलीशान आवास भी शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *