लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह के निवास पर पहुंची महिलाएं ,महिलाओं ने रक्षाबंधन के तोहफे में मांगी सड़क

By: PalPal India News
August 23, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि जबलपुर। जबलपुर की ग्राम पंचायत सगड़ा गांव की महिलाओं ने लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह से रक्षाबंधन के उपहार में एक सड़क बनवाने की मांग की है। ग्रामीण महिलाएं आज राखी मिठाई और नारियल लेकर लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह के निवास पर पहुंची और उन्हें राखी बांधकर उनसे बदले में सड़क का उपहार मांग। महिलाओं का कहना है कि सड़क न होने के कारण उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है ना तो बीमार लोगों को अस्पताल समय पर पहुंचाया जा सकता है और ना ही बच्चे समय पर स्कूल जा सकते हैं। इसके साथ-साथ दूसरे काम भी प्रभावित होते हैं ।

Higlights

  1. महिलाओं ने रक्षाबंधन के तोहफे में मांगी सड़क
  2. लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह के निवास पर पहुंची महिलाएं
  3. बम्हनौदा की ग्राम पंचायत सगड़ा झपनी का मामला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *