लो खाओ और कितने पैसे खाओगे … भ्रष्ट अधिकारी पर जनता ने कर दी नोटों की बारिश देखे वीडियो

By: PalPal India News
January 13, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। गुजरात का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कुछ लोग एक अधिकारी पर नोटों की बारिश करते हुए दिखाई दे रहे है।

इस वीडियो मे कुछ लोगों किसी सरकारी दफ्तर के अंदर मौजदू हैं। इसी के साथ लोग अपने साथ नोटों की गड्ढियां भी लाए हैं। लोग अधिकारी पर इन नोटों को फेंक रहे हैं। इस वीडियो में एक अधिकारी कुर्सी पर हाथ जोड़े हुए बैठा हुआ दिखाई दे रहा है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह लोग गुस्से में अधिकारी पर भड़ास निकाल रहे हैं। यहाँ देखा जा सकता है लोग गुजराती भाषा में अधिकारी पर आरोप लगा रहे हैं।

लोगों ने लगाई अधिकारी की क्लास

इस वीडियो में लोग अधिकारी से अपनी अपनी शिकायत बता कह रहे हैं …मेरी सोसइटी में गंदा पानी आ रहा है। इस बीच एक शख्स कहता है कि बिस्समिल्ला सोसाइटी में भी। इतने में ही लोग कहते हैं कि कितना पैसा खाएगा। ले और खा। इसके बाद सभी अपने लिफाफों से पैसे निकालते हैं और उस पर पैसों की बारिश कर देते है। प्रदर्शन कर रहे लोगों में कुछ लोग इस पूरी घटना का वीडियो अपने कैमरे में कैद कर लेते हैं। अधिकारी हाथ जोड़कर अपनी सीट पर बैठा रहता है। ये वीडिया गुजरात के किस इलाके का है अभी तक इसका पता नहीं चल पाया है। हालंकि पलपल इण्डिया न्यूज़ इस विडियो की पुष्टि नहीं करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *