वकीलों और पुलिस अधिकारियों ने किया वृक्षारोपण,पौधों की देखभाल का सभी ने लिया संकल्प

By: PalPal India News
July 9, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। जबलपुर रांझी तहसील अधिवक्ता संघ के तत्वाधान में अध्यक्ष जगदीप प्रकाश टीटू के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन के सहयोग से थाना खमरिया परिसर और आसपास के स्थानों में वृक्षारोपण किया गया। अनुभाग रांझी सीएसपी विवेक गौतम ,थाना प्रभारी रांझी आर एस मरकाम एवम् थाना प्रभारी खमरिया भूपेंद्र आर्मो ने बढ़ चढ़ कर इस कार्य में हिस्सेदारी की।थाना स्टॉफ ने रोपे गए पौधो की देखभाल की सहर्ष जिम्मेदारी ली। जगदीप प्रकाश टीटू ने पुलिस प्रशासन को धन्यवाद देते हुए उनके सहयोग की सराहना की। सभी ने कहा कि पेड़ आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है।यदि हम अभी इस दिशा में सजग नहीं हुए तो विनाश निश्चित है।प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम 50 पेड़ लगाने चाहिए।यह मानवता और परोपकार का कार्य है।प्रयास करे की पेड़ फलदार और छायादार हो।

HIGHLIGHTS

  • वकीलों और पुलिस अधिकारियों ने किया वृक्षारोपण
  • खमरिया थाना परिसर और आसपास वृक्षारोपण
  • वकीलों और पुलिस अधिकारियों ने लगाए पौधे
  • पौधों की देखभाल का सभी ने लिया संकल्प

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *