पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। गोहलपुर थाने में बुधवार की शाम उस वक्त हंगामा खड़ा हो गया। जब महिला पुलिस कर्मी पर वकील के सामने एक पक्षकार से मारपीट के आरोप लगे। खबर पाकर मौके पर कई वकील पहुंच गए और पुलिस के इस रवैए पर आपत्ति जताई। काफी देर तक पुलिस और वकीलों के बीच बातचीत होती रही। जिससे थाने में गहमागहमी का माहौल बना रहा। बताया जा रहा है कि एक वकील एक युवक को बयान दिलाने के लिए थाने लेकर पहुंचा था। जिस पर महिला पुलिस कर्मी ने वकील को बाहर रहने के लिए कहा और अंदर ले जाकर पक्षकार की जमकर पिटाई कर दी।
जिससे वकीलों का आक्रोश भड़क उठा वकीलों का कहना था कि वकील से अभद्रता करने और पक्षकार से मारपीट करने का पुलिस को कोई अधिकार नहीं है। इसलिए महिला पुलिसकर्मी के खिलाफ हर हाल में कार्यवाही होनी चाहिए यदि ऐसा नहीं हुआ तो वकील न केवल सड़क पर यह लड़ाई लड़ेंगे बल्कि इस मामले को अदालत में भी ले जाएंगे।
HIGHLIGHTS