वन्य प्राणियों के लिए अभिशाप है अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट, खुली खदाने ले रही है वन्य प्राणियों की जान

By: PalPal India News
September 12, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। अल्ट्राटेक प्लांट इंसान के साथ साथ जानवरों की भी जान का दुश्मन बन गया है। खुली खदान में गिरने से जंगली जानवरों की मौत हो रही है। एक सांभर की उसमे डूबने से मौत हो गई, वनकर्मियों ने विधि विधान से उसका अंतिम संस्कार किया। बताया जा रहा है कि भागते भागते मोहरबा की खुली खदान में सांभर गिर गया था। जिससे उसमे डूबने से उसकी मौत, सूचना के बाद वन विभाग की टीम पहुंची थी। मगर कार्यवाही के नाम पर खानापूर्ति कर दी गई। आये दिन इन खदानो में बेजुबान जानवरों की मौत हो रही है।

HIGHLIGHTS

  • वन्य प्राणियों के लिए अभिशाप है अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट।
  • खुली खदाने ले रही है वन्य प्राणियों की जान।
  • वन विभाग ने कार्रवाई के नाम पर की खानापूर्ति।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *