पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। श्रद्धेय श्री केदारनाथ जी रूसिया का 95 वर्ष की उम्र में ईश्वर नियति के फलस्वरूप दिनांक 25 जुलाई 24 को बालाघाट के लाइफ केयर अस्पताल में देहावसान हुआ।
सभी को ज्ञात है कि श्री केदारनाथ रूसिया एक महान शख्शियत, आदर्श व्यक्तित्व एवम प्रखर वक्ता के रूप में विख्यात थे। समाजसेवी और समाज सुधारक के रूप में अनेक योजनाओं एवम कार्यक्रमों के माध्यम से सतत दिशाएं प्रदान करने के लिए उत्सुक रहते थे। अखिल भारतीय गहोई वैश्य महा सभा के पूर्व अध्यक्ष के रूप में दो कार्यकाल तक कुशल नेतृत्व प्रदान किया ।
वारासिवनी ही नहीं वरन समस्त भारत के गहोई समाज के गौरव कर्ता के सम्मान में शोभा यात्रा रूसिया परिवार के द्वारा आहूत की जा रही है। व्यथित भी हैं, स्तब्ध भी हैं, विधान के आगे नतमस्तक भी है, परंतु उनका गौरव पूर्ण इतिहास हमें भव्य शोभा यात्रा द्वारा आदरणीय बाबूजी को सम्मान पूर्वक बिदाई देना है। शोभा यात्रा संदीप रूसिया के निवास स्थान से 26 जुलाई को सुबह 8 बजे प्रस्थान होना है।
शोभा यात्रा दिलीप रूसिया के निवास रूसिया मेडिकल पर समाप्त होगी। चूंकि बाबूजी ने देहदान की प्रेरक घोषणा की थी। इसलिए उनकी इच्छा का सम्मान करते हुए शोभा यात्रा समापन के बाद परिवार के लोग जबलपुर मेडिकल कॉलेज में पार्थिव शरीर को देहदान के लिए हस्तांतरित किया जाएगा। कोटि कोटि नमन, सादर नमन। कृपया समय पर पहुंचे एवम सहयोग प्रदान करें।
HIGHLIGHTS