पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। जबलपुर विक्टोरिया अस्पताल में अपग्रेडेशन का काम तेजी से चल रहा है। एक तरफ जहां फायर फाइटिंग सिस्टम इनस्टॉल किया जा रहा है तो वहीं दूसरी ओर सेंट्रल लैब का काम भी काफी तेजी से चल रहा है। आग लगने की स्थिति में फायर फाइटिंग सिस्टम काफी कारगर साबित होता है और सेंट्रल लैब बन जाने के बाद मरीज को जांच के लिए यहां से वहां नहीं भटकना पड़ेगा। बल्कि एक ही जगह सैंपल देने से उसकी तमाम जांच हो जाएगी और उसे कंप्यूटराइज रिपोर्ट दी जाएगी। इसके साथ-साथ मरीज को एसएमएस और व्हाट्सएप के जरिए भी जांच रिपोर्ट भेजी जाएगी। विक्टोरिया अस्पताल के डॉक्टर संजय जैन ने बताया कि विक्टोरिया अस्पताल का पूरी तरह से कायाकल्प किया जा रहा है।
HIGHLIGHTS